निमोनिया में क्या क्या परहेज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:20

निमोनिया में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें डायटीशियन से

न‍िमोन‍िया होने पर आपको खानपान का खास खयाल रखना होता है, चलि‍ए जानते हैं इस दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

न‍िमोन‍िया क्‍या है? नि‍मोन‍िया एक फैलने वाली बीमारी है जो वायरस, फंगस या बैक्‍टीर‍िया के कारण होती है। न‍िमोन‍िया होने पर फेफड़ों में सूजन आने लगती है ज‍िसके चलते सांस लेना मुश्‍क‍िल हो जाता है। न‍िमोन‍िया होने पर मरीज को सीने में दर्द हो सकता है, बुखार आ सकता है, पसीना या ठंड लगने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। न‍िमोन‍िया होने पर आपको तुरंत डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए। न‍िमोन‍िया में सही डाइट का अहस रोल होता है, अगर आप बैलेंस्‍ड डाइट को फॉलो करें तो आपके शरीर में न‍िमोन‍िया के दौरान पोषक तत्‍वों की कमी नहीं होगी और ड‍िहाइड्रेशन का खतरा भी नहीं होगा। इस दौरान आपको सॉलि‍ड और ल‍िक्‍व‍िड डाइट दोनों पर ही ध्‍यान देना होगा। इस लेख में हम न‍िमोन‍िया के दौरान ली जाने वाली डाइट, इस दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं इस पर चर्चा करेंगे। इस व‍िषय पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्‍लीन‍िक की डाइटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से बात की।


न‍िमोन‍िया के मरीज के ल‍िए डाइट चार्ट (Diet chart for Pneumonia patient)

न‍िमोन‍िया होने पर बैलेंस्‍ड डाइट लेना जरूरी है, आप ताजा खाना खाएं और इस चार्ट की मदद से आप हेल्‍दी डाइट फॉलो करें, अगर आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो डॉक्‍टर से भी सलाह ले सकते हैं। आपके घर में कोई न‍िमोन‍िया का मरीज है तो उसे ये डाइट चार्ट फॉलो करवाएं-

1. ब्रेकफास्‍ट Breakfast (8:00 AM) दूध+कॉर्नफ्लैक्स या मसूर दाल का सूप या कस्टर्ड+टोस्ट
2. म‍िड म‍िल Mid-Meal (11:00 AM) नारियल पानी+ सेब या पका हुआ केला या एक कप अंगूर या संतरा या अनार 
3. दोपहर का खाना Lunch (2:00 PM) उबले चावल+पीली मटर दाल करी या उबला चावल+उबला अंडा
4. ईवनिंग Evening (4:30PM) सब्जी का म‍िक्‍स सूप या पालक का सूप या मशरूम सूप या च‍िकन सूप 
5. रात का खाना Dinner (8:30PM) उबला हुआ चावल+मैशड आलू+ घी (1चम्मच ) या उबला हुआ चावल+दाल

न‍िमोन‍िया होने पर ल‍िक्‍व‍िड डाइट भी लेना जरूरी है (Liquid diet during Pneumonia) 



न‍िमोन‍िया होने पर आप ज‍ितनी अध‍िक ल‍िक्‍व‍िड डाइट लेंगे बीमारी उतनी जल्‍दी दूर होगी। 
तरल डाइट लेने से बॉडी को जरूरी म‍िनरल और व‍िटाम‍िन्‍स म‍िलते हैं ज‍िससे बॉडी जल्‍दी र‍िपेयर होती है। 
आपको हर द‍िन सूप का सेवन भी करना चाह‍िए, ताजी सब्‍ज‍ियों का म‍िक्‍स सूप या च‍िकन सूप रोजाना पीएं। 
क्‍व‍िक‍ एनर्जी के ल‍िए बॉडी के ल‍िए तरल पदार्थ बेस्‍ट होते हैं, अगर आपको न‍िमोन‍िया हुआ है तो दूध का सेवन कर सकते हैं।
आपको कोश‍िश करनी है क‍ि सोडा या कोल्‍ड ड्र‍िंक व आर्ट‍िफ‍िश‍ियल जूस से दूर रहें। 
दूध के अलावा आप मरीज को ताजे फलों का रस, नार‍ियल पानी भी दे सकते हैं। 
कोश‍िश करें क‍ि मरीज को चाय या कॉफी कम से कम दें, आप इसकी जगह हर्बल टी या ग्रीन टी पीला सकते हैं, ग्रीन टी के फायदे हम सब जानते हैं, इससे बॉडी ड‍िटॉक्‍स होगी।


न‍िमोन‍िया के दौरान क्‍या खाएं? (Foods to include in diet during Pneumonia)



आपको अगर न‍िमोन‍िया है तो आप चार से पांच मुनक्‍का द‍िन भर में खाएं, आपको सुबह-दोपहर शाम म‍ुनक्‍का का सेवन करते रहना है। 
अगर आप न‍िमोन‍िया के मरीज हैं तो सब्‍ज‍ियों के फायदे जान लें, आपको अपनी डाइट में लहसुन, चुकंदर, प्‍याज, पत्‍तगोभी, ककड़ी, टमाटर आद‍ि को शाम‍िल करना है। 
आपको दाल का सूप, उबला अंडा, शोरबा, चावल का मांड आद‍ि चीजों को डाइट में एड करना चाह‍िए।
न‍िमोन‍िया होने पर ताजा दूध गुनगुना करके पी सकते हैं, आप चाहें तो उसमें हल्‍दी पाउडर भी एड करें। 
न‍िमोन‍िया के दौरान तुलसी की चाय का सेवन भी फायदेमंद होता है, आप ब‍िना दूध की चाय बनाकर पीएं तो फायदेमंद होगा।
न‍िमोन‍िया होने पर आपको लहसुन की कली को पीसकर उसे गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम लेनी चाह‍िए।
आपको रोजाना गुनगुने पानी में शहद डालकर भी पीना चाह‍िए। 

न‍िमोन‍िया के दौरान क्‍या न खाएं? (Foods to avoid in diet during Pneumonia) 


न‍िमोन‍िया होने पर आपको तली-भुनी चीजों से दूर रहना चाह‍िए, ऑयली फूड के नुकसान कई हैं पर न‍िमोन‍िया के दौरान ऑयली फूड खाने के र‍िकवरी धीमे हो जाती है। 
आपको न‍िमोन‍िया के दौरान ठंडा खाना खाने से भी बचना चाह‍िए, कोश‍िश करें क‍ि आइसक्रीम या ठंडा खाना, फ्र‍िज का पानी आद‍ि चीजों का सेवन न‍िमोन‍िया के दौरान न करें।
न‍िमोन‍िया फेफड़े और सांस से जुड़ी बीमारी है इसल‍िए आपको खाने के तापमान का भी ध्‍यान रखना है, ताजा और पका हुआ खाना ही खाएं। आपको बासी खाना खाने से परहेज करना है। 
शराब या तंबाकू का सेवन करने से सांस से जुड़ी बीमार‍ी बढ़ सकती है इसल‍िए न‍िमोन‍िया होने पर आपको इन चीजों से भी दूर रहना है। 
न‍िमोन‍िया होने पर आपको च‍िकनी चीजें, मांस-मछली, खटाई, मैदा, दही-मट्ठा आद‍ि चीजों का सेवन नहीं करना है, ध्‍यान रखें क‍ि आप जूठे बर्तन में न खाएं।
न‍िमोन‍िया के मरीज को मीठे फलों से परहेज करना चाह‍िए, आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं या प्‍लम खा सकते हैं पर बेरी, जामुन आद‍ि को अवॉइड करें।


न‍िमोन‍िया होने पर इन बातों का ध्‍यान रखें (Points to remember during Pneumonia)  

अगर आपके घर में कोई न‍िमोन‍िया से पीड़‍ित है तो उसकी डाइट में इन बातों को जरूर शाम‍िल करें-

न‍िमोन‍िया के मरीज को जबरदस्‍ती खि‍लाने की कोश‍िश न करें, ओवरईट‍िंग के नुकसान होते हैं इसलि‍ए सीमि‍त मात्रा में ही मरीज को खाना दें।
अगर आपके घर में कोई ऐसा व्‍यक्‍त‍ि है ज‍िसे न‍िमोन‍िया है तो उसे लगातार पानी का सेवन करते रहना चाह‍िए, इस दौरान बॉडी का हाइड्रेट रहना जरूरी होता है इसल‍िए आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने के तरीके ढूंढने चाह‍िए।
न‍िमोन‍िया मरीज को आप जो भी खाना दें कोश‍िश करें क‍ि प्‍लेट में 60 प्रत‍िशत ताजी सब्‍ज‍ियां हों जैसे खीरा, मूली, प्‍याज, चुकंदर आद‍ि।
आपको न‍िमोन‍िया मरीज के खाने में साफ-सफाई का भी ध्‍यान रखना है, मरीज के ल‍िए बनाया गया खाना पूरी सफाई के साथ परोसें, ताक‍ि इंफेक्‍शन न हो। 
अगर आप नॉन वेज‍िटेर‍ियन है और आपके परिवार में क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि को न‍िमोन‍िया हो गया है तो आप उस दौरान मटन, च‍िकन आद‍ि का सेवन मरीज को न करवाएं, च‍िकन सूप पी सकते हैं। 

न‍िमोन‍िया का हर केस अलग होता है इसल‍िए खुद से कुछ तय न करें, डॉक्‍टर और डायटीश‍ियन से म‍िलकर न‍िमोन‍िया के मरीज की डाइट तय करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info